भांजे की शादी में मामा डीजे पर कर रहा था डांस, अचानक सीने में उठा दर्द और गिर पड़ा, वहीं निकल गई जान…

👇Click and Listen

झुंझुनूं. ब्याह शादियों में हादसों और दिल को दहला देने वाली खबरें आए दिन सामने आ रही हैं. राजस्थान में कोटा और करौली में शादी समारोह में मौतों की घटनाओं के बाद अब झुंझुनूं जिले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां भांजे की शादी में डीजे पर नाच रहे मामा को अचानक हार्ट अटैक आ गया. इससे वह नीचे गिर पड़ा और वहीं पर उसकी मौत हो गई. इससे शादी की खुशियां काफूर हो गई और नाच गाने की जगह चित्कारें उठने लगी. घटना का वीडियो अब सामने आया है. यह वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार यह हादसा झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखंड के लोछवा की ढाणी में सामने आया है. वहां में शादी समारोह में दूल्हे के मामा की मौत हो जाने से जश्न मातम में बदल गया. हार्ट अटैक के शिकार हुए कमलेश ढाका भांजे की शादी में मायरा (भात) भरने के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ 20 अप्रेल को लोछवा की ढाणी गए थे. वहां उन्होंने मायरा भर दिया था. मायरा भरने के बाद कमलेश चाक-पूजन के दौरान सिर पर मटकी रखकर मस्ती से नाच रहे थे.

Tags: Heart attack, Jhunjhunu news, Rajasthan news

Source link

Goa TV 24
Author: Goa TV 24

Leave a Comment