दूल्हा बने भाई की निकल रही थी बिंदौली, पीछे से बहन ने कर दिया बड़ा कांड, उड़ गए सबके होश, मच गया कोहराम

👇Click and Listen

करौली. राजस्थान के करौली जिले की हिण्डौन सिटी में एक शादी समारोह मौत हो जाने से खुशियां मातम में बदल गई. यहां एक युवक की शादी हो रही थी. युवक दूल्हा बनकर घोड़ी पर बैठा था और उसकी बिंदौली निकाली जा रही थी. पीछे से दूल्हे की बहन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इसकी सूचना मिलते ही शादी के घर में कोहराम मच गया. दूल्हे की बहन ने सुसाइड क्यों किया ? इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

पुलिस के मुताबिक यह खौफनाक घटना हिण्डौन सिटी के रेवई गांव के बिहारी का पुरा में मंगलवार रात को हुई. वहां एक युवक की शादी थी. रात को दूल्हे बने युवक की बिंदौली निकाली जा रही थी. परिवार और शादी में आए मेहमान नाच गा रहे थे. इसी दौरान युवक की बहन भावना जाटव ने पीछे से घर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए.

शादी से चंद घंटों पहले हुई दूल्हे की मौत, हल्दी की रस्म के बाद लगा करंट, बेसुध हुए परिजन, सन्न रह गए मेहमान

परिजन शव को थाने में रखकर चले गए
वे भावना को फांसी के फंदे से उतारकर तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. इससे परिजनों में कोहराम मच गया. चूंकि घर में शादी थी इसलिए वे शव को लेकर नई मंडी थाने पहुंचे और उसे वहां रखवाकर चले गए. फिलहाल इस संबंध में अभी तक परिजनों की ओर से कोई एफआईआर नहीं दी गई. मतृका का शव पुलिस थाने में रखा है. परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

कोटा में कल हो गई थी दूल्हे की मौत
उल्लेखनीय है कि इसी तरह का एक दर्दनाक हादसा मंगलवार को कोटा में भी हो गया था. वहां युवक सूरज सक्सेना की कल मंगलवार को शादी होनी थी. यह शादी समारोह मेनाल होटल में चल रहा था. दूल्हे की हल्दी की रस्म हो गई थी. कुछ घंटों बाद उसके फेरे होने थे. इसी बीच दूल्हा अचानक वहां लगे एक कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस संबंध में दूल्हे के परिजनों ने होटल मालिक और प्रबंधन में खिलाफ केस दर्ज कराया है. कोटा की नांता पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Tags: Karauli news, Rajasthan news, Wedding Ceremony

Source link

Goa TV 24
Author: Goa TV 24

Leave a Comment