01

फारबिसगंज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 26 अप्रैल को होने वाली है जिसको लेकर तैयारी तेज कर दी गई है. वहीं, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को है. सेकेंड फेज में बिहार के सीमांचल और अंग क्षेत्र के पांच जिलों-पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बांका में वोटिंग होगी. सीमांचल को साधने के लिए बीजेपी और गठबंधन की अपनी-अपनी रणनीति है. इसी के तहत पीएम मोदी मतदान वाले दिन ही अररिया के फारबिसगंज हवाई अड्डा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. ऐसे में आइये जानते हैं इस ऐतिहासिक मैदान से जुड़ी काफी दिलचस्प कहानी जो नेपाल के पहले प्लेन हाइजैक से जुड़ी है.










