नई दिल्ली. भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को राहत देने के लिए 100 स्टेशनों पर सस्ता भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. इन स्टेशनों पर 150 स्टॉल लगाकर यात्रियों को 20 रुपये और 50 रुपये में खाना दिया जा रहा है. रेलवे का कहना है कि इन स्टॉलों की संख्या और बढ़ाई जाएगी. हालांकि पिछले वर्ष भी गर्मियों के सीजन में यह सुविधा शुरू की गयी थी.
रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर इनफॉरमेशन एंड पब्लिसिटी शिवाजी मारुति सुतार बताते हैं कि भारतीय रेलवे ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है. देशभर में सात हजार से अधिक रेलवे स्टेशन हैं और केवल 100 स्टेशनों पर शुरू की गयी है, इस संबंध में डायरेक्टर बताते हैं कि अभी शुरुआत की गयी है, धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी. वहीं, स्टेशनों पर मिलने इस सस्ते भोजन के हाईजिन के सवाल पर वे बताते हैं कि खाने की गुणवत्ता जांच के लिए टीम बनी हैं, जिसकी देखरेख में खाना बनता है और उसके बाद यात्रियों तक पहुंचाया जाता है.
इन स्टेशनों पर हुई शुरुआत
उत्तर प्रदेश- प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, फतेहपुर, आगरा फोर्ट, महोबा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, मऊ, उरई, सुल्तानपुर, लखनऊ, बनारस, गोरखपुर, बीना, प्रतापगढ़.
राजस्थान- जयपुर, अजमेर, जोधपुर,उदयपुर,फुलेरा, आबूरोड, हनुमानगढ़, हरियाणा में रेवाड़ी.
मध्य प्रदेश– ग्वालियर, जबलपुर, सतना, कटनी, इटारसी, झारखंड में रांची, छत्तीसगढ़ में बिलासपुर.
महाराष्ट्र- इगतपुरी, कर्जत, मनमाड, खंडवा, बडनेरा, शेगांव, पुणे, मिरज, दौंड, साईनगर शिर्डी, नागपुर, वर्धा, सोलापुर, वाडी, कुर्दुवाड़ी.
बिहार- पटना,छपरा,सीवान, समस्तीपुर .
इसके अलावा काठगोदाम, मालदा, खड़कपुर, विशाखापट्टनम, चेन्नई, खोरधा रोड, गोदिया, भंडारा रोड,गुंतकल जंक्शन, भरुच, पालनपुर समेत तमाम स्टेशनों पर सस्ता खाना उपलब्ध कराया जा रहा है.
.
Tags: Indian railway, Indian Railways, Irctc
FIRST PUBLISHED : April 24, 2024, 09:21 IST










